Breaking News
animal

आवारा पशुओं की समस्या से मिलेगी निजात

animal

पिथौरागढ़ (संवाददाता)। जिले के आवारा पशुओं से नगर को निजात मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने निराड़ा के समीप भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजने के आदेश दिये । रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत व अधिकारियों ने चंद्रभागा के समीप निराड़ा स्थित नगर पालिका परिषद की भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने 10-15 नाली भूमि पर गौ सदन बनाने का प्रस्ताव बनाने के अधिकारियों को आदेश दिए । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कूड़ा निस्तारण के लिये निराड़ा के समीप ही रिसाइकिलिंग प्लांट लगाने के लिये योजना बनाने के आदेश दिए । इस दौरान अध्यक्ष ने एंचोली के पास गंदगी मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई ।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *