Breaking News

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस ने रविवार देर रात देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बदरीनाथ कार्यालय लेकर रवाना हो गई।
पुलिस के अनुसार, मामले में पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। उसकी संभावित लोकेशन पर लगातार दबिश दी गई और आखिरकार रविवार रात करीब 11 बजे उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बदरीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के रखरखाव और जमा प्रक्रिया के दौरान वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। प्रारंभिक जांच में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी के संकेत मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान पूरे मामले से जुड़े अहम तथ्यों का पता लगाया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि इस कथित हेराफेरी में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है या नहीं।
जांच एजेंसियां मामले से जुड़े दस्तावेजों, रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की भी गहन पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
00

Check Also

How Win 2 Chill Casino Balances Fun and Winning Opportunities Online

This article explores how Win 2 Chill Casino successfully combines entertainment and winning potential in …