Breaking News
tyfgc

ग्रामीणों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया

tyfgc

उत्तरकाशी (संवाददाता)। वन विभाग के बाडाहाट रेंज की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने नशा मुक्त देवभूमि अभियान विषय पर विचार रखे। इस दौरान ग्रामीणों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया गया।बुधवार को गजोली गांव में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बाडाहाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रविन्द्र पुंडीर ने किया। इस दौरान उन्होंने ने नशा मुक्त देवभूमि अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने पर्वतीय हिस्सों में चरस और स्मैक के बढ़ते चलन पर चिंता जताई। प्रशिक्षु रेंज अधिकारी शिवांगी ने ग्रामीणों को नशे के दुषप्रभाव के बारे में जानकारी दी। कहा कि नशे से कैंसर सहित कई प्रकार की खतरनाक बीमारियां होती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की बात कही, ताकि बच्चे नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। इस मौके पर चंद्रमणि खंडूडी, वन सरपंच लाल सिंह महर,प्रकाश लाल, ब्रह्मानंद भट्ट, मुकेश आदि मौजूद थे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 1483 953770Thank you for your quite very good details and respond to you. san jose car dealers 676105

  2. 502293 977393A thoughtful opinion and ideas Ill use on my web page. Youve certainly spent some time on this. Properly carried out! 39316

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *