Breaking News
guldar 5445

गुलदार की धमक से सहमे नंदासैंण के लोग

guldar 5445

चमोली (संवाददाता)। नंदासैंण क्षेत्र में पिछले दस दिनों से गुलदार की दहशत बनी है। सप्ताह पूर्व यहां एक महिला को भी गुलदार ने हमला कर घायल किया था। हालांकि वन विभाग की टीम यहां गश्त भी कर रही है बावजूद गुलदार गांवों के आस पास दिख रहा है।क्षेत्र की नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य धनपा देवी, प्रधान ताजवर सिंह भंडारी, टीएस रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र चौधरी सहित अन्य का कहना है कि मालई, माथर, नंदासैंण, कफलोड़ी, गिरतोली आदि गांवों के आस पास बुधवार शाम को गुलदार आ धमका। सहमे ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार ने पंद्रह अक्तूबर को यहां माथर गांव में एक महिला को हमला कर घायल कर दिया था। ऐसे में यहां गुलदार की धमक से ग्रामीण सहमे हैं। हालांकि वन विभाग ने यहां टीम बनाकर गश्त कर रही है। लगातार गुलदार की धमक से ग्रामीणों ने गुलदार को पिंजरा लगाकर पकडऩे की मांग की है। इधर रेंजर प्रदीप गौड़ ने बताया कि क्षेत्र में लगातार टीम गश्त कर रही है। बावजूद यदि बस्ती के आस पास गुलदार दिख रहा होगा तो रिपोर्ट मंगाकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 311443 853475My wife style of bogus body art were being quite unsafe. Mother worked with gun initial, right after which they your lover snuck free upon an tattoo ink ink. I was positive the fact just about every ought to not be epidermal, due to the tattoo ink could be attracted from the entire body. make an own temporary tattoo 958114

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *