Breaking News

दून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, आईएमए के पीओपी में होंगी शामिल

देहरादून।  कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंचीं हैं। राष्ट्रपति 13 जून को आईएमए में होने वाली पीओपी में शिरकत करेंगी। शुक्रवार की दोपहर विशेष विमान से राष्ट्रपति जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित, जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान और एसपी प्रर्मेंद्र डोबाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुलिस ने बताया कि शनिवार को पीओपी को लेकर यातायात प्लान जारी किया गया है।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …