Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान के साथ समझौता होते ही 2-3 दिन में खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर आशा प्रकट की है और कहा कि वह अंतिम चरण में है। सोमवार रात को एनबीए फाइनल देखने के बाद न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ समझौता होते ही होर्मुज जलडमरूमध्य 2 से 3 दिन के अंदर खोल दिया जाएगा।
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, हम एक बहुत अच्छे समझौते के आखिरी दौर में हैं, जिसमें किसी भी तरह से परमाणु हथियारों की इजाजत नहीं होगी और होर्मुज तुरंत खुल जाएगा। समझौते पर हस्ताक्षर होते ही यह 2 या 3 दिनों में खुल जाएगा। ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर कहा कि वे ईरान पर हमले को लेकर उनको दोष नहीं देंगे, वह पलटवार कर रहे थे। ट्रंप ने कहा कि ईरान-इजरायल अब हमले रोकने पर सहमत हैं।
अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू किए थे, जिसके बाद ईरान ने अमेरिकी सहयोगी खाड़ी देशों को निशाना बनाना शुरू किया। यह युद्ध 8 अप्रैल को युद्ध विराम घोषणा के बाद 101 दिन में प्रवेश कर चुका है, जबकि ईरान और अमेरिका के बीच समझौते पर बातचीत चल रही है। इस बीच, ईरान ने होर्मुज पर प्रतिबंधित लगाकर वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है और कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन दोनों देश अभी तक किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं। दरअसल, अमेरिका ने समझौते के तहत ईरान में परमाणु कार्यक्रम रोकने, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और यूरेनियम संवर्धन को नष्ट करने की मांग की है। ईरान सभी प्रतिबंध हटाने, मुआवजा देने और परमाणु अधिकारों की मांग कर रहा है। इसी को लेकर समझौता अटका हुआ है।

Check Also

Görsel ve ses efektleriyle güçlendirilmiş Chicken Road Demo sürümü

Chicken Road oyna, genellikle %95 ile %97 arasında değişen bir RTP oranına sahiptir ki bu, …