
देहरादून (संवाददाता)। लम्बे समय से शोसल मीडिया पर चल रही खबर पर्यटक आवास गृहों में मिलेगा मांसाहारी भोजन पर आज उस समय विराम लग गया जबकि राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित गढ़वाल मण्डल विकास निगम (जीएमवीएन) के पर्यटक आवास गृहों में मांसाहारी भोजन परोसे जाने की खबर को निराधार बताते हुए कहा कि ऐसा कोई सरकार का निर्देश नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन पर्यटक आवास गृहों में मांसाहारी आहार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है और रहेगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में श्रीबदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री चार धाम स्थित हैं। यहां यात्रा सीजन में चारधामों के दर्शन कर लाखों लोग पुण्य कमाने आते हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर जीएमवीएन के कई पर्यटक आवास गृह स्थित हैं। इन सभी पर्यटक आवास गृहों में यहां आने पर्यटकों के लिए सभी आवासीय व भोजन की सुविधायें उपलब्ध हैं। यहां पूर्ण रूप से वैश्णव भोजन परोसा जाता है। श्री महाराज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में अफवाह फैलाई जा रही है कि इन पर्यटक आवास गृहों में यात्रियों को मांसाहारी भोजन परोसा जा रहा है। यह अफवाह बेबुनियाद एवं निराधार है। एक सवाल के जवाब में महाराज ने बताया कि उत्तराखण्ड में देश-विदेशों से पर्यटक, यात्री एवं श्रद्धालुओं का आवागमन में वृद्धि हुई है। सुचारू रूप से चल रही चारधाम यात्रा में इस वर्ष बीते 4 जुलाई तक आए श्रद्धालुओं की संख्या 21,82,108 है तथा भविष्य में श्रद्धालुओं की संख्या में निश्चित रूप से बढ़ोत्तरी होगी। उनहोनें कहा कि राज्य सरकार यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, यहां आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधायें देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज भी राज्यों के लोग उत्तराखण्ड की ओर आकषित हो रहे हैं।
The National News
792597 521593When I originally commented I clicked the -Notify me when new feedback are added- checkbox and now every time a remark is added I get four emails with the same comment. Is there any approach youll be able to remove me from that service? Thanks! 269165