Breaking News
Power Crisis

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

Power Crisis

हरिद्वार (संवाददाता)। पथरी क्षेत्र के गांवों में चार से पांच घंटे हो रही बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर बिजली कटौती बंद करने की गुहार लगाई है। बिजली कटौती से सबसे अधिक परेशानी रोजेदारों को हो रही है।पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा, गुर्जर बस्ती, पदार्था, रानीमाजरा, ऐथल बुजुर्ग, घिस्सुपुरा, अम्बुवाला, पथरी, टिहरी विथापित बस्तियां, पुरुषोत्तम नगर, घोसीपुरा, शाहपुर, बादशाहपुर, डोगीवाला, कटारपुर, चांदपुर, बहादरपुर जट आदि गांवों में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती जारी है। पावर कट के चलते ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रविवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र में बिजली कटौती जारी रही। कमोवेश यही स्थिति सोमवार को भी देखने को मिली। निशार अहमद, दीपक चौहान, साकिर, बलबीर सिंह, दीपक कुमार का आरोप है कि क्षेत्र में संचालित फैक्ट्री को भरपूर बिजली देने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की सप्लाई को बंद कर दिया जाता है। बिजली नहीं आने के चलते इन दिनों सबसे अधिक परेशानी किसानों और रोजेदारों को उठानी पड़ रही है। किसानों को गेहूं कटाई के बाद सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होती है।ग्रामीण राशिद अली, फुरकान अहमद, जाहिर हशन, दलीप कुमार, निसार अली, रहमान, सौकीन, ललित, श्याम सुंदर, नीरज चौहान, राजकुमार, नितिन कुमार आदि ने बिजली कटौती को बंद करने की मांग की है। उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ राजीव लोचन ने बताया लाइन पर अधिक लोड होने से रोस्टिंग की जाती है जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 125482 268615Im not confident exactly why but this web web site is loading incredibly slow for me. Is anyone else having this problem or is it a problem on my finish? Ill check back later and see if the difficulty nonetheless exists. 230037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *