Breaking News
rape

दुराचार व अनैतिक देह व्यापार मामले में फरार मुख्य आरोपी व होटल मालिक गिरफ्तार

rape

विकासनगर (संवाददाता)। कोर्ट में पेशकर दोनों आरोपियों को भेजा जेल पुलिस ने आसाम निवासी पीडि़ता को किया था होटल से मुक्त रोजगार का झांसा देकर विकानगर लाए थे किशोरी को विकासनगर। कार्यालय संवाददाताआसाम की एक किशोरी को पच्चीस हजार रुपये प्रतिमाह रोजगार देने का झांसा देकर किशोरी से एक होटल में दुराचार और अनैतिक देह व्यापार के मामले में फरार चल रहे आरोपी और होटल मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। दोनों आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में किशोरी के साथ दुराचार करने और अनैतिक देह व्यापार करवाने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। 18 फरवरी 2019 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस को मुखबिर से विकासनगर क्षेत्र के एक होटल में एक किशोरी के साथ अनैतिक देह व्यापार कराने की सूचना मिली। जिस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस ने विकासनगर के होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी फरार हो गया। तब पुलिस ने सत्रह वर्षीय किशोरी को होटल से मुक्त कराया। किशोरी ने तब पुलिस को बताया कि वह छ: माह पहले आसाम से रोजगार के लिए दिल्ली आयी। जहां उसकी मुलाकात राजकुमार मेहतो उर्फ हरिकिशोर मेहतो पुत्र शिवचंद मेहतो निवासी वाल्मीकि कॉलोनी विकासनगर से हुई। राजकुमार उसे रोजगार देने का दिलासा देकर अपने साथ विकासनगर लाया और आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। बाद में आरोपी ने उसे होटल मालिक महिपाल सिंह पुत्र मगन सिंह निवासी बाबूगढ़ विकासनगर के हवाले कर दिया। नाबालिग ने बताया कि होटल मालिक प्रतिदिन उसके साथ कई ग्राहकों से दुराचार करवाता था। तब पुलिस ने दोनों आरोपियों राजकुमार उर्फ हरिकिशोर मेहतो और महिपाल सिंह के खिलाफ दुराचार, अनैतिक देह व्यापार और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन दोनो आरोपी फरार चल रहे थे। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर राजकुमार पुत्र हरिकिशोर मेहत्तो को हरबर्टपुर देहरादून हाईवे पर मजार के पास उसकी कार में और महिपाल सिंह को उसकी कार से गिरफ्तार किया है। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में एसएसआई नरोत्तम सिंह बिष्ट, एसआई सनोज कुमार, कांस्टेबल निर्भय नारायण, विजय भारती, सुनील गौड व सतीश कुमार शामिल रहे।घटना के बाद दोनों आरोपी हो गए थे फरार नाबालिग को जब पुलिस ने होटल से बरामद किया तब मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ हरिकिशोर और होटल मालिक महिपाल सिंह फरार हो गया था। तब नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि राजकुमार और होटल मालिक होटल के अलावा अन्य होटलों में भेजकर देह व्यापार कराते थे। नाबालिग ने बताया कि जो पैसा मिलता था दोनों आपस में बांटते थे। आरोपियों ने होटल से सबूत किए थे नष्टमुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ राजकिशोर और महिपाल सिंह ने होटल में युवती के रहने के सारे सबूत मिटा दिये थे। पुलिस ने जब रजिस्टर चेक किया तो राजकुमार उर्फ हरिकिशोर और नाबालिग की रजिस्टर में एंट्री नहीं दिखाई गयी थी। एंट्री रजिस्टर पुलिस को नहीं मिला। होटल में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया था। मुख्य आरोपी शातिर बदमाशमुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ हरिकिशोर के खिलाफ पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार और आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज हो चुका है। पहले भी वह जेल जा चुका है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 969673 791200Of course like your web site but you require to check the spelling on several of your posts. Several of them are rife with spelling troubles and I discover it quite bothersome to tell the truth nevertheless Ill surely come back once again. 565258

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *