Breaking News
cyber crime case

साइबर ठग ने महिला के खाते से 31 हजार रुपये उडाये

cyber crime case

रुडकी (संवाददाता)। साइबर ठग ने महिला के खाते से हजारों रुपये साफ कर दिए। पीडि़त ने कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस अज्ञात नम्बर की लोकेशन और निकासी रकम के बारे में जानकारी जुटा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की आईआरआई कॉलोनी निवासी माला के फोन नम्बर पर सोमवार सुबह अज्ञात नम्बर से फोन आया। अज्ञात ने बताया कि वह बैंक कर्मचारी बोल रहा है। पीडि़त ने बताया कि अज्ञात ने बताया था कि आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक होने जा रहा है। एटीएम कार्ड को तुरंत अपडेट कराने के लिए खाते से जुड़ी जानकारी देनी होगी। झांसे में लेकर अज्ञात ने एटीएम कार्ड का नम्बर हासिल कर लिया। कुछ सेकंड बाद फोन पर ओटीपी नम्बर आया तो अज्ञात ने ओटीपी नम्बर हासिल कर खाते से छह निकासी के माध्यम से 31 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकालने के बाद अज्ञात ने फोन बंद कर दिया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात नम्बर और निकासी रकम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 43099 421895Sweet internet site , super pattern , rattling clean and use friendly . 607116

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *