Breaking News

राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

उत्तरकाशी (संवाददाता)। मोरी ब्लाक के खूनीगाड सरास मोटर मार्ग पर घटिया व अपूर्ण निर्माण कार्य को लेकर नाराज राज्य निर्माण आंदोलनकारी 16 नवम्बर से लोनिवि के खिलाफ मोरी तहसील में क्रमिक अनशन शुरू कर करेंगे। आन्दोलनकारियों ने इस बाबत एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर वे नाराज हैं। क्रमिक अनशन से आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सड़क कार्य को नियमित रूप से गुणवत्ता के साथ शुरू नहीं किया जाता है। विपिन चौहान, विजयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह रावत आदि आंदोलनकारियों ने एसडीएम को यह भी बताया कि पूर्व में ईई ने दो माह का समय मांग कर सड़क कार्य को सही तरीके से पूरा करने की बात कही थी, लेकिन आज तक उनका वादा पूरा नहीं हो पाया है। जिसके कारण आंदोलकारियों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 830286 322863This post post made me think. I will write something about this on my weblog. 928360

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *