Breaking News
jail

दून जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी अलग बैरक में शिफ्ट

jail

देहरादून (संवाददाता)। राजस्थान स्टेट के जयपुर सेंट्रल जेल में हुए पाकिस्तानी कैदी की मौत के बाद उत्तराखंड की दून जेल में बंद पाकिस्तनी कैदियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आईजी (जेल) पीवीके प्रसाद के द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद पाकिस्तानी कैदी को अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलवामा हमले के बाद बुधवार को राजस्थान के जयपुर सेंट्रल जेल में कैदियों द्वारा एक पाकिस्तानी कैदी शकर उल्लाह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि हमले के बाद उसने अपने साथी कैदियों के साथ मिलकर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की थी। बताया जा रहा है पाकिस्तानी कैदी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और जासूसी के आरोप में वहां बंद था। घटना के बाद सतर्कता दिखाते हुए देहरादून जेल में भी अलर्ट जारी किया गया है। आईजी जेल पीवीके प्रसाद ने बताया कि एक पाकिस्तानी मूल का युवक अमान दून जेल में दुष्कर्म के अपराध में 10 वर्ष की सजा काट रहा है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 109909 48095Superb post but I was wanting to know should you could write a litte a lot more on this topic? Id be really thankful in case you could elaborate a bit bit more. Thanks! 131912

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *