
देहरादून (संवाददाता)। राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में गुरूवार सुबह से बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 22 फरवरी की शाम से मौसम सामान्य होने की संभावना है। शासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। शासन ने बर्फबारी और बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारियों को मार्ग खोलने के पर्याप्त इंतजाम रखने, पर्यटकों को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही प्रतिबंधित करने, ऊंचाई वाले स्थानों पर रहने वाले लोगों को निचले स्थानों पर भेजने के निर्देश जारी किए हैं।
The National News
915068 436212You realize, a lot of persons are hunting around for this info, you could aid them greatly. 745361