
देहरादून (संवाददाता)। सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पीडीपी नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराने वाले बयान पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी के मंत्री निर्दोष कश्मीरियों को सजा देना चाहते हैं। प्रदेश के मंत्री सतपाल महाराज के बयान पर महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर लिखा कि कुछ पीडीपी नेता देहरादून गये थे, ताकि दहशत में रह रहे कश्मीरी छात्रों को वापस घर लाया जा सके। उन पर बीजेपी के मंत्री एफआईआर करना चाहते हैं। उन्होंने लिखा कि वे गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय निर्दोष कश्मीरियों को सजा देना चाहते हैं। दरअसल जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी के राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद मीर की अगुवाई में 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल देहरादून पहुंचा था। जो प्रेमनगर सुद्धोवाला सहित शहर के अन्य शिक्षण संस्थानों से लगभग 200 कश्मीरी छात्र-छात्राओं को वापस कश्मीर ले गये थे। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा था कि कश्मीरी छात्रों को उत्तराखंड से ऐसे ले जाना ठीक नहीं है। पीडीपी सांसद उन छात्रों के परिवार के सदस्य नहीं हैं और न ही उनके माता पिता हैं। ऐसे में वे किसी भी छात्र को ऐसे कैसे ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस पर कार्रवाई करते हुए पीडीपी नेताओं पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए।
The National News
533009 686817Cheapest speeches and toasts, as nicely as toasts. probably are produced building your personal at the party and will be most likely to turn into witty, humorous so new even. best man toast 231323