Breaking News
Off India

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में भारत बंद के दौरान हिंसा के बाद कर्फ्यू

Off India

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में भारत बंद के दौरान भारी हिंसा के बाद तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है. भिंड में भी हिंसक घटनाओं के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है. भारत बंद के दौरान मुरैना में भी काफी बवाल हुआ है. भारत बंद का राज्य के ग्वालियर और चंबल इलाके में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है. ग्वालियर शहर में बंद के समर्थन में सोमवार सुबह से ही हजारों लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए. इस दौरान गोला का मंदिर इलाके में प्रदर्शन हिंसक हो उठा. यहां कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. कई दुकानों और पेट्रोल पंप में भी तोड़-फोड़ की गई. उपद्रवियों ने मुरार और गोले का मंदिर इलाके में स्कूल बस सहित करीब आधा दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े. इसके बाद भी हालात काबू में नहीं आए तो कर्फ्यू लगाना पड़ा है. कलेक्टर राहुल जैन ने बताया कि गोले का मंदिर, मुरार और महाराजपुर थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है. उन्होंने बताया कि अब हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है. वहीं, भिंड में बंद समर्थक और विरोधियों के बीच जमकर टकराव हुआ. फायरिंग और पथराव के बाद पूरे जिले मे हिंसक प्रदर्शन हुए है. इसके बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 911788 807567Hey. Really nice internet site!! Man .. Superb .. Fantastic .. Ill bookmark this web site and take the feeds alsoI am happy to locate so a lot beneficial info here within the write-up. Thanks for sharing 411723

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *