Breaking News
AIRPORT

90 एयरपोर्ट पर अब सस्ता मिलेगा चाय-नाश्ता

AIRPORT

नई दिल्ली । घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई सफर में यात्रियों की संख्या लगातार बढऩे पर सरकार की नजर अब सफर करने वालों को मिलने वाली सुविधाओं पर है। इस कड़ी में अब हवाई अड्डों में यात्रियों को सस्ते दामों में चाय नाश्ता उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। इसके लिए एयरपोर्ट पर अलग से स्टॉल भी खोले जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने कहा कि यह सुविधा केवल सरकार द्वारा चलाए जा रहे एयरपोर्ट्स पर ही मिलेगी। इन एयरपोर्ट पर सस्ती दरों पर पेय पदार्थ और पानी के स्टॉल शुरू हो चुके हैं।  ऐसे में ये बात साफ हो गई है कि ऐसे एयरपोर्ट पर यह सुविधा नहीं मिलेगी, जिनका संचालन प्राइवेट कंपनियों के जिम्मे है। इन एयपोर्ट्स में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु का नाम प्रमुख है। दरअसल एएआई को लंबे समय से यात्रियों की ओर से इस बात की शिकायतें आ रही थीं कि एयरपोर्ट पर खाने-पीने के सामान पर जरूरत से ज्यादा वसूली की जाती है। इसके बाद संसद में भी कुछ सांसदों ने भी यह मुद्दा उठाया था। शायद आपको याद हो कि देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने चेन्नई एयरपोर्ट पर चाय की ज्यादा कीमत वसूलने को लेकर ट्वीट भी किया था। इसके लेकर काफी चर्चा भी हुई थी। बता दें कि देश के 90 एयरपोर्ट का संचालन सरकार करती है। एएआई ने बताया कि यह सुविधा इन सभी एयरपोर्ट पर मिलेगी। गौरतलब है कि भारत में पिछले तीन-चार सालों से हवाई यात्रियों की संख्या में प्रति साल 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जुलाई में 1 करोड़ 16 लाख यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की। जुलाई 2017 के तुलना में यह 21त्न ज्यादा है। खास बात ये है कि मौजूदा समय में विमान यात्रा केवल वर्ग विशेष के लिए ही नहीं रह गई है। खासकर सरकार की उड़ान योजना के बाद। आज मध्यम वर्ग भी हवाई यात्रा का इस्तेमाल करने लगा है। ऐसे यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी राहत देने वाली होगी। 

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *