Breaking News
poorvi modi

नीरव मोदी की बहन को इंटरपोल का नोटिस

poorvi modi

नई दिल्ली । इंटरपोल ने पीएनबी फ्रॉड के आरोपी नीरव मोदी की बहन पुरवी मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। पुरवी मोदी बेल्जियम की नागरिक है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वॉरंट के रूप में जारी इस नोटिस में कहा गया है कि पुरवी दीपक मोदी (44) मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में वांछित है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आग्रह पर पुरवी के खिलाफ रोड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। यह जांच एजेंसी पीएनबी फ्रॉड केस के सिलसिले में पुरवी से पूछताछ करना चाहती है। पुरवी को इस केस में सबसे पहले इसी साल मार्च में नामजद आरोपी बनाया गया था। उसपर मुंबई में पंजाब नैशनल बैंक की ब्रेडी हाउस शाखा में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इंटरपोल के नोटिस के मुताबिक, पूर्वी अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी बोलती है और बेल्जियम की नागरिक है। गौरतलब है कि वांछित के खिलाफ एक बार आरसीएन जारी होने के बाद इंटरपोल अपने 192 सदस्य देशों को उनके देश में वांछित व्यक्ति के नजर आने पर गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने को कहता है ताकि प्रत्यर्पण या वापस भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर नीरव मोदी के अमेरिकी कारोबार को देखने वाले एक शीर्ष कार्यकारी अधिकारी मिहिर आर भंसाली के खिलाफ इंटरपोल का इसी तरह का नोटिस जारी किया गया था। मामले में ईडी और सीबीआई द्वारा संयुक्त जांच के तहत कुछ समय पहले नीरव मोदी के खिलाफ भी इसी तरह का नोटिस जारी किया गया था।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

2 comments

  1. I’m extremely inspired with your writing abilities as neatly as with the format on your weblog. Is this a paid topic or did you modify it yourself? Either way stay up the excellent high quality writing, it’s rare to peer a great blog like this one nowadays!

  2. 483911 269762I enjoy searching through and I conceive this web site got some truly useful stuff on it! . 370749

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *