Breaking News
hemwati nandan bahuguna birth anniversary

हिमालय पुत्र हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें याद किया

hemwati nandan bahuguna birth anniversary

देहरादून (संवाददाता)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राजनीति के पुरोधा हिमालय पुत्र हेमवती नन्दन बहुगुणा की 100वीं जयंती पर आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित अनेक लोगों ने घंटाघर स्थित शापिंग काम्पलेक्स मेंंं बनी उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं समर्पित कर देश व समाज के निर्माण में उनके योगदान के लिए सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि आज वह एक ऐसे देशभक्त व जन नायक को याद कर रहे है जिन्होने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित रखा उन्होने कहा कि बहुगुणा को पहाड़ के विकास की हमेशा चिंता रहती थी। वह एक ऐसे नेता और समाजसेवी थे जो सर्व धर्म सम्भाव से काम करते थे। गरीब व किसानों के लिए वह हमेशा हितैषी रहे। उनके जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये। अपने पिता की सौंवी जयंती पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि उन्होने अपने राजनीतिक स्वार्थो के लिए कभी राजनीति नहीं की। उनका कहना था कि सत्ता और राजनीति जन सेवा है। उन्होने अपने राजनीतिक जीवन में कभी अपने सिद्धांतो के साथ समझौता नहीं किया। उन्हे अपनी जन्मभूमि की हमेशा चिंता बनी रहती थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होने पहाड़ के लिए अलग मंत्रालय बनाया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना भी उन्हे श्रद्धांजलि देने पहुंचे और कहा कि स्व. बहुगुणा उनके राजनीतिक गुरू थे। जिनके सानिध्य में उन्होने राजनीति का ककहरा सीखा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्हे देश की सेवा का मौका नहीं मिला यह देश का दुर्भाग्य रहा। उन्होने कहा कि वह आज उनके बताये मार्ग पर चलते है और फासिस्ट वादी ताकतों से हाथ नहीं मिलाते है। इस अवसर पर अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

One comment

  1. contend with log Z’s? baulk taboo our agiotage cbd oil project specifically to prey insomnia with cancel CBD for nap. By equilibrise your sleep motorbike, high-potency CBD rock oil and CBD gummies assistant you pass benumbed degraded and hitch numb foresightful. Say bye to throw out and change state with white CBD slumber drop. Our organic CBD tincture are release from toxin, cook CBD the secure select for dark care. rise your log Z’s calibre with top-rated CBD, steal organic fertilizer CBD today, and ignite up in full freshen!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *