कानपुर। कानपुर मेट्रो की पहली रैक सोमवार को शहर में दाखिल हो गई। कंटेनर ट्रेलर के जरिए तीन कोचों की ट्रेन को राजकीय पॉलीटेक्निक स्थित मेट्रो यार्ड में देर रात पहुंचा दिया गया। तीनों कोच बुधवार को यार्ड के ट्रैक पर उतारे जाएंगे। इसके साथ ही इस ट्रेन की टेस्टिंग शुरू हो जाएगी। 18 सितंबर को इस ट्रेन को गुजरात के सांवली से रवाना किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाई थी। तब से इस ट्रेन को यहां पहुंचन में 9 दिन लगे। अब यहा यार्ड में मेट्रो के इंजीनियर जांच करेंगे कि इस ट्रेन में कोई कमी तो नहीं हैं कमी निकलेगी तो सांवली की फैक्ट्री में अगली आने वाली रैक को सुधारवाकर मंगवाया जाएगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव भी यहां पहुंचेंगे। इस ट्रेन मे ंयात्रियों के बैठने की क्षमता 974 है। विशेष सजावट और विशेष आकृति की ट्रेनें बनाने के लिए यूपीएमआरसी ने बम्बार्डियर कंपनी से एग्रीमेंट किया था मगर इस कंपनी को टेक ओवर करने के कारण एल्सटॉन ने ट्रेनों की आपूर्ति शुरू की है।
The National News
221149 203730Im agitated all these write-up directories. It sure would be nice to have every article directory that instantly accepts articles. 470264