Breaking News
Nirmala Sitharaman india

आतंकवाद को जवाब देने के लिए तैयार भारत

Nirmala Sitharaman india

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के परोक्ष संदर्भ में कहा कि भारत ने आतंकी समूहों और उनके संरक्षकों की गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं और अगर जरूरत पड़ी तो फिर ऐसा करने से नहीं हिचकेगा।  सिंगापुर में आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि ”निकटस्थ पड़ोस में आतंकी ढांचों की मौजूदगी और आतंकवादियों को मिलने वाले समर्थन ने भारत के सब्र की परीक्षा ली है और एक जिम्मेदार शक्ति के तौर पर उसने इस खतरे से निपटने में काफी संयम दिखाया है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि सरकारी और गैर सरकारी मशीनरियों के हाथों हिंसा का अपरोक्ष युद्ध छेडऩे से हालात और खराब हो गए हैं। आसियान देशों की बैठक में सीतारमण ने आतंकवाद के खतरे की वजह से अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थायित्व को मिलने वाली व्यापक चुनौतियों को लेकर भारत की चिंताओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्रीय संतुलन के लिए हमारे समुद्रीय क्षेत्र खुले और सुरक्षित होंगे। ताकि एकीकृत व्यापार को स्वीकार किया जा सके। 

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *