Breaking News
chopper 647 112415091307

वैष्णो देवी दर्शन व हेलीकॉप्टर टिकट के लिए धोखाधड़ी

chopper 647 112415091307

JJमाता वैष्णो देवी के दर्शन और हेलीकॉप्टर टिकटों के लिए भी अब फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कार्यालय में विदेश मंत्रालय के फर्जी पत्र के माध्यम से 20 लोगों को विशेष सुविधा मुहैया करवाने की सिफारिश की गई। इस पत्र पर विदेश मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर थे। फर्जीवाड़े का पता चल जाने के बाद बोर्ड की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्राइन बोर्ड के सीईओ अजीत कुमार साहु ने बताया कि गुरुवार को उनके कार्यालय में विदेश मंत्रालय के नाम पर पांच पत्रों की मेल आई। इसमें 20 श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी के विशेष दर्शन करवाने सहित हेलीकॉप्टर सेवा मुहैया करवाने के लिए कहा गया था। बोर्ड प्रशासन को मेल पर संदेह होने पर जांच की गई और संबंधित मंत्रालय से भी संपर्क किया गया। जांच में पता चला कि विदेश मंत्रालय ने ऐसा किसी तरह का पत्र जारी नहीं किया है। मामले में फर्जीवाड़ा देख बोर्ड प्रशासन ने कटड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस मेल आइडी से पत्र भेजे गए हैं उसका पता लगा लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Check Also

चारधाम यात्रा में पंजीकृत यात्रियों के नहीं पहुंचने पर अब दूसरों को मिलेगा दर्शन का मौका

देहरादून (सू0वि0) । उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 संचालन हेतु उत्तराखंड शासन के धर्मस्व विभाग द्वारा …

2 comments

  1. 755070 417187There exist a couple of numerous different distinct levels among the California Weight loss program and each and every a person is pretty essential. Youre procedure stands out as the the actual giving up with all of the power. weight loss 606296

  2. 657115 678074Youre so correct. Im there with you. Your weblog is surely worth a read if anyone comes throughout it. Im lucky I did because now Ive obtained a whole new view of this. I didnt realise that this issue was so crucial and so universal. You totally put it in perspective for me. 349625

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *