Breaking News
internet 006

चार साल में इंटरनेट पर छा जाएगी हिंदी

internet 006

इंटरनेट पर भी हिंदी का दबदबा बढऩे जा रहा है। 2021 तक भारतीय भाषाओं वाले इंटरनेट यूजरों में एक तिहाई से अधिक हिंदी का इस्तेमाल करने वाले होंगे। यह तकनीक वाले इस युग में हिंदी की एक नई छलांग होगी। एक नए अध्ययन में हिंदी के संदर्भ में यह उत्साहजनक संकेत सामने आए हैं। माना जा रहा है कि 2021 तक भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या तकरीबन 53.6 करोड़ होगी। इनमें से 38 प्रतिशत यानी बीस करोड़ से अधिक हिंदी यूजर होंगे। दूसरे नंबर पर मराठी भाषा (5.1 करोड़) होगी। यह कुल इंटरनेट यूजरों का नौ प्रतिशत होगा। हिंदी और मराठी के बाद बंगाली (4.2 करोड़), तमिल (3.2 करोड़), तेलुगु (3.1 करोड़) और गुजराती (2.6 करोड़) का नंबर आएगा। भारतीय भाषाओं में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। 2011 में यह संख्या 4.2 करोड़ थी तो 2016 में यह आंकड़ा बढ़कर 23.4 करोड़ हो गया। माना जा रहा है कि अगले चार साल में यह संख्या 53 करोड़ से अधिक हो जाएगी। यानी पांच साल में दोगुने से अधिक। शोध के अनुसार अगले पांच सालों में हर दस नए इंटरनेट यूजरों में से नौ भारतीय भाषाओं वाले होंगे।

Check Also

Canlı oyunlarda büyük kazanç Mariobet güncel platformunda

Content Mariobet Platform Özellikleri Bu spor dalları için amatör ve profesyonel mücadelelere bahis yapabileceksiniz. Kullanıcı …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *