Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

बालों की देखभाल संबंधी कंपनी टिजी की एजुकेटर ऑड्री डिसूजा और काया लिमिटेड की उपाध्यक्ष संगीता वेलसकर ने तेज धूप से बालों और त्वचा की देखभाल के संबंध में ये सुझाव दिए हैं:
तेज धूप व गर्मी के कारण अकसर बाल खराब होने लगते हैं. ये बेहद बेजान और जल्द ही झडऩे लगते हैं. सूर्य की तेज किरणें आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन कुछ उपाय अपनाकर आप इन्हें सुरक्षा प्रदान कर सकती हैं. बालों की देखभाल संबंधी कंपनी टिजी की एजुकेटर ऑड्री डिसूजा और काया लिमिटेड की उपाध्यक्ष संगीता वेलसकर ने तेज धूप से बालों और त्वचा की देखभाल के संबंध में ये सुझाव दिए हैं:
बालों के लिए :
* कलर्ड बाल आसानी से तेज धूप का निशाना बन जाते हैं और रंग हल्का पडऩे के साथ ही आपके बाल बेजान और रूखे हो सकते हैं.
बालों का कलर और चमक बनाए रखने और इसे मुलायम बनाने के लिए ऐसे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें जो आपको तेज धूप और कलर हल्का पडऩे से सुरक्षा प्रदान करें.
कंडीशनिंग के बाद बालों को ठंडे पानी से धुलें. यह क्यूटिकल को बंद कर देता है, जिससे रंगे हुए बालों का रंग हल्का नहीं पड़ता है.
* बालों को अच्छे मॉइश्चर युक्त शैम्पू से धुलें, जो बालों के रूखेपन को दूर करता है.
अगर आपके बाल ज्यादा रूखे, दोमुंहे और बेजान हो गए हैं, तो आप बालों की ट्रिमिंग करा सकती हैं, जिससे ये अच्छे दिखने लगेंगे.
* जरूरी नहीं कि आप बालों को बहुत छोटा कराएं, आप इन्हें थोड़ा लंबा छोड़ सकती हैं. अगर आप ज्यादा छोटे बाल रखना चाहती हैं तो बॉब कट या पिक्सी कट करा सकती हैं, जिससे बालों से जुड़ी समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी.
त्वचा के लिए :
* उम्र बढऩे के साथ त्वचा पर दाग-धब्बे, झुर्रियां पडऩे शुरू हो जाते हैं, जो आमतौर पर तेज धूप से त्वचा को पहुंचे नुकसान का संकेत होते हैं और समय गुजरने के साथ अपना प्रभाव दिखाने लगते हैं.
अगर आपको ज्यादा देर तेज धूप में बाहर नहीं रहना है तो भी कम से कम 25 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाएं और ऐसे उत्पाद का इस्तेमाल करें, जो आपकी त्वचा को हानिकारक यूवीए और यूवीबी किरणों से भी सुरक्षा प्रदान करें. यह चेहरे पर कालापन और दाग-धब्बा पडऩे से रोकता है.
* सूर्य की हानिकारक किरणों के कारण उम्र बढऩे के साथ झुर्रियां पडऩे से रोकने के लिए रेटिनॉल युक्त या हेक्जिनोल युक्त उत्पाद का इस्तेमाल करें, जो दाग-धब्बों व झुर्रियों के प्रभाव को कम करता है.
* रात में सोने से पहले बढिय़ा नाइट क्रीम लगाएं, जो त्वचा को रिजुविनेट करे. मॉइश्चराइजर लगाने का सबसे अच्छा समय वह है, जब त्वचा में थोड़ी नमी हो. दिनभर में कम से कम तीन लीटर पानी जरूर पिएं.
* त्वचा में बहुत ज्यादा रूखापन होने से जलन या खुजली होने लगती है, इसलिए नमी बरकरार रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाएं. आप ग्लिसरीन और शिया बटर युक्त क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. बिसाबोलोल, अलैन्टॉइन या पैंथेनॉल त्वचा की जलन, खुजली और रूखापन दूर करते हैं.
* लगातार तेज धूप के संपर्क में रहने और बाहरी गतिविधियों में शामिल रहने से त्वचा की सतह पर मृत कोशिकाएं जम जाती हैं, इन्हें हटाने के लिए नियमित रूप से मॉइश्चराइजर लगाने के अलावा अन्य उपाय भी करें, जो आपकी त्वचा को मुलायम बनाएं. आप चाहे तो स्टीम ले सकती हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाने के साथ ही रंग भी साफ करेगा.
The National News
957860 315964really nice post, i undoubtedly truly like this exceptional internet site, carry on it 749009