Breaking News
bipin rawat 759

कश्मीर के हालात जल्द ही सामान्य होंगे: सेना प्रमुख

bipin rawat 759नई दिल्ली । कश्मीर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बयान दिया है कि कश्मीर में हालात बहुत जल्द ही सामान्य हो जायेंगे। सेना प्रमुख के ये बयान ऐसे समय में आया है जब कश्मीर में सेना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों का आतंक लगातार जारी है। घाटी में पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा शुरू की गई कार्रवाइयों के बीच ये विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सेना प्रमुख अपने बयान में ये भी कहा है कि पाकिस्तान सोशल मीडिया को कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए हथियार के रुप में इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान कश्मीर के युवाओं के बीच गलत सूचना फैलाकर उन्हें गुमराह कर रहा है। इन्हीं संदेशों को यहां के कुछ लोग बढ़ा-चढ़ा कर युवाओं के बीच फैला रहे हैं जिन्होंने आतंकी समूहों को ज्वाइन किया है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार घाटी में लगभग 200 आतंकी सक्रिय हैं जो पिछले साल की तुलना में कम हुए हैं। हालांकि आतंकी समूह जैसे जमात-उद-दावा अपने सामरिक बदलाव के लिए सोशल मीडिया का जमकर उपयोग कर रहा है। सरकारी सूचनाओं के आधार पर व्हॉट्सअप जैसे सोशल मीडिया समूह द्वारा पत्थरबाज प्रदर्शनकारियों के बीच गलत संदेश फैलाकर उन्हें और भड़काया जा रहा है। इधर जमात उद दावा ने एक विज्ञापन जारी किया है जिसमें कश्मीर में एक सोशल मीडिया वॉर कार्यशाला में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया है। पंजाब में कथित आतंकी समूह की साइबर टीम ने सोशल मीडिया वर्कशॉप में शामिल हों, लिखकर इस विज्ञापन को जारी किया है। यह कार्यक्रम पाकिस्तान के पांच प्रमुख शहरों में निर्धारित किया गया था, जिसका अंतिम कार्यक्रम इसी साल 17 अप्रैल को लाहौर में संपन्न किया गया।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

2 comments

  1. 500183 201770Some really very good articles on this web site , thankyou for contribution. 598824

  2. 863281 71467Hello there, just became alert to your weblog by way of Google, and identified that its really informative. Im going to watch out for brussels. I will appreciate in case you continue this in future. Numerous people is going to be benefited from your writing. Cheers! 536482

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *