
ऋषिकेश (संवाददाता)। परशुराम महासभा ऋषिकेश और स्पर्श गंगा ने गंगा घाटों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। रविवार को त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान में शामिल स्पर्श गंगा की स्थानीय संयोजक सरोज डिमरी ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। क्षेत्र के साथ ही गंगा को भी स्वच्छ रखना होगा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने त्रिवेणी घाट, नाव घाट, साईं घाट और आस्थापथ पर साफ-सफाई कर एकत्रित कूड़े का निस्तारण किया। मौके पर सतीश दुबे, दिनेश मुदगल, केके शर्मा, कांता शर्मा, शशि बंगवाल, संजय शर्मा, जयंत किशोर, आरडी गौनियाल, रीना शर्मा, मोनिका गर्ग, संगीता रतूड़ी आदि उपस्थित थे। उधर चंद्रेनगर नगर में भी स्वयंसेवकों ने चंद्रभागा गंगा तट, श्मशान घाट, दयानंद घाट आदि जगहों पर साफ-सफाई कर कूड़े का निस्तारण किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों से गंगा तटों पर गंदगी नहीं करने और कूड़ेदान का प्रयोग करने की अपील की। मौके पर मोहन शर्मा, सुग्रीव यादव, श्याम बिहारी मौर्य, सुजीत कुमार, दिलीप गुप्ता, श्रीकांत, रामबाबू, महावीर आदि उपस्थित थे।
The National News
50692 482793Hey, I think your website might be having browser compatibility issues. When I look at your blog in Safari, it looks fine but when opening in Internet Explorer, it has some overlapping. I just wanted to give you a quick heads up! Other then that, awesome blog! 672116