Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026
एक ही जगह के पेयजल की बरबादी की ये तस्वीरें अक्टूबर 28, 2018 की हैं

सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला द्वारा रचित-
Virendra Dev Gaur Chief Editor (NWN)
मालदेवता और रायपुर में
कुदरत है हम पर मेहरबान
दोनों हाथों दिल खोलकर
कर रही है जल का दान
किंतु हम लोग ढोंगी-नादान
इस प्राणदायी बेशकीमती जल का
जमकर कर रहे हैं अपमान।
कुदरत का यह वरदान
अमृत जैसे जल का दान
कुदरत है दया की खान
किंतु हम जो कहलाते हैं इनसान
इस कीमती जल को
गंदे नालों में कर रहे हैं कुर्बान।
इस द्रोणनगर में भाई-बहनों
मर्द कहलाते हैं जो लोग
बने हुए हैं राजनीति में नायक
किंतु असल में हैं ये खलनायक।
घरों से निकलने वाले
इस्तेमाल किये गए पानी को
खेतों में सिंचाई के लिए करना चाहिए उपयोग
रायपुर-मालदेवता के कुदरती पानी को
शुद्ध कर पीने के लिये करना था उपयोग
लेकिन इस पानी को बेरहमी से
तरह-तरह से किया जा रहा है बर्बाद
अरे नगर के खलनायको
तुम इसी तरह देश को भी कर रहे हो बर्बाद
खुद हर हाल में तुम लोग रहे हो हमेशा आबाद।
बूँद-बूँद पानी बचाने का नारा
सुनील गामा और मुख्यमंत्री का प्यारा
नगर के जिम्मेदार अफसरों और नेताओ
झूठे सपनों में लोगों को मत उलझाओ
विकास के नाम पर लाखों करोड़ो डकारो
किंतु कुदरत के इस अमृत को
कृपया गंदे नालों में मत बहाओ।
सुनील गामा हों या दिनेश अगरवाल
विनोद चमोली रहे हों या देवी मनोरमा शर्मा स्वर्गीय
सभी को आप लोग नगर वाले देख चुके हैं बार-बार
इनके दिल-दिमाग में इनके कल्याण के सपनों की है भरमार
इसीलिए ताल ठोककर कह रहा हूँ नगर के दिलदार
देवी रजनी रावत को प्रचंड बहुमत से नगर निगम का बनाओ सरदार
वह बदल देगी तस्वीर नगर की करेंगी चमत्कार
दिल खोलकर बोलो जय-जय रजनी रावत इस बार।
-इति
The National News