
देहरादून (संवाददाता)। नगर निकाय निर्वाचन में मेयर के चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। मान्यता प्राप्त दलों से के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। प्रत्याशियों में दिनेश अग्रवाल-कांग्रेस( हाथ ),विभूति नारायण -बसपा( हाथी), सुनील उनियाल गामा- बीजेपी (कमल) रजनी रावत -आम आदमी पार्टी (झाड़ू ), अंजना वालिया-सपा (पतंग) विजय कुमार बौड़ाई-यूकेडी( कप और प्लेट), रामसुख- लोक जनशक्ति पार्टी (बांग्ला), अभय जोशी-निर्दलीय-(घंटी ), जगमोहन मेंदीरत्ता- निर्दलीय(केतली), विजय जंगवान- निर्दलीय (पुल), सरदार खान पप्पू -निर्दलीय (गैस सिलेंडर) को अपनी पहली चॉइस के ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। मेयर पद में चुनाव चिन्ह को लेकर कोई भी मतभेद नहीं हुआ। प्रत्याशियों ने पहली चॉइस में जो सिंबल भरे थे उनको वही सिंबल दिए गए हैं।
The National News
985253 386027Theres noticeably a bundle to uncover out about this. I assume you created certain excellent points in functions also. 479179