Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

सर्दियों में गर्म पकौडों की प्लेट और चाय की चुस्कियों के साथ अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है। वहीं बॉलीवुड के फिल्मी अभिनेत्रियों के लिए छरहरे बदन की इंपॉर्टेंस किसी से छिपी नहीं है। वह फिट रहने के लिए बहुत कुछ करती हैं। अगर आपको भी ऐसा ही छरहरे बदन चाहिए तो अपनाएं ये कारगर टिप्स- एक अध्ययन के दौरान यह नतीजा सामने आया है कि महिलाओं में वजन की तुलना में कमर का भारी होना कहीं अधिक खतरनाक साबित होता है। इस से उन की जिंदगी के लिए खतरा बढ जाता है। एक मोटी महिला की अपेक्षा मोटी कमर वाली महिला में हृदय रोग, कैंसर आदि की शिकार होने की संभावनाएं, सामान्य व पतली कमर वाली की तुलना में कहीं अधिक हो जाती हैं। मोटी, भीरी कमर वाली महिलाओं के लिए उन की कमर खतरे की घंटी है, जी हां, यदि आप का वजन सामान्य है, मगर आप की कमर मोटी है तो यह आपकी उम्र कम होने के खतरे को बढा देता है। इसे हल्के में न लें कि आप ओवरवेट नहीं हैं व आप को किसी शारीरिक श्रम अथवा व्यायाम की आवश्यकता नहीं है। मोटापा अधिक बढ जाने से व्यक्ति चलने-फिरने में और अपने रोजमर्रा के काम करने में जल्दी थकान महसूस करता है,ऐसे में एक चम्मच शहद का गर्म पानी के साथ सुबह-शाम प्रयोग मोटापे को कम करता है और शरीर की ऊर्जा बढाता है।
अपने इरादों पर डाटें रहें-यह सच है कि पक्के-से-पक्के इरादे वाला शख्स भी बीच-बीच में ट्रैक से उतर जाता है यानी कुछ छूट ले लेता है। लेकिन ध्यान रखें कि सबसे अहम आखिरी मकसद है। ऐसे में बेहतर है कि जितना जल्दी हो सके, आप ट्रैक पर लौट आएं। यह न सोचें कि एक बार नियम टूट गया तो अब कुछ नहीं हो सकता।
The National News