Breaking News
fire

आग पीडि़तों के लिए जुटाया सामान

fire

देहरादून (संवाददाता) । अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबेल सोसायटी ने गांधी पार्क में शिविर लगा कर सावनी गांव के आग पीडि़त लोगों के लिए प्राथमिक सामाग्री जुटाई। चैरिटेबेल सोसायटी ने उत्तरकाशी मोरी ब्लाक के सावनी गांव में आग लगने से आहत हुए लोगों के लिए खाने-पीने के सामान, कपड़े, बर्तन, दवाई आदि प्राथमिक सामान जुटाने के लिए शिविर लागाया। शिविर में सोसायटी ने शहरभर के लोगों से सावनी गांव में आग पीडि़त लोगों के लिए प्राथमिक उपयोग का सामान दान करने के अपील की। शिविर में कई लोगों ने पीडितों के लिए सामान दान किया। सोसायटी के संचालक सुमित कुमार ने बताया कई लोगों ने पीडि़तों की मदद करने को कदम बढ़ाये हैं तो कुछ ने मदद करने का आश्वासन दिया है। सुनील ने लोगों से अपील की है कि सोसायटी के कार्यालय चंद्रबनी चोईला, भुत्तोवाला चौक पर भी लोग सामान दान कर सकते हैं। सुनील ने बताया बिहार बाढ़ पीढि़तों को भी सोसायटी ने 15 दिन तक प्राथमिक सामाग्री उपलब्ध करवायी थी। इस मौके पर डॉ. एसके तोमर, गणेश चंद्र, रजत सिंह, डॉ. मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 996360 800886I dont leave plenty of comments on lots of blogs each week but i felt i had to here. Do you require several drafts to make a post? 893404

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *