Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

नई दिल्ली । रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने महाराष्ट्र में देश का पहला इंटीग्रेटेड डिजिटल एरिया बनाने का ऐलान किया है. मैग्नेटिक महाराष्ट्र इंवेस्टर समिट में मुकेश अंबानी ने अपने सबसे बड़े प्लान का ऐलान किया. उन्होंने कहा डिजिटल इंडस्टियल एरिया पर रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले 10 वर्षों में 60,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. मुकेश अंबानी के मुताबिक, कंपनी के इस प्लान में विदेशी टेक कंपनियां भी अपना निवेश करने का मन बना चुकी हैं. कंपनी के ऐलान से पहले ही 20 से ज्यादा आईटी कंपनियों ने इस प्लान में निवेश करने की बात कही है.
कौन सी कंपनियां करेंगी निवेश-मुकेश अंबानी के मुताबिक, 20 से ज्यादा ग्लोबल आईटी फर्म ने इंटीग्रेटेड डिजिटल एरिया योजना से जुडऩे का मन बना लिया है. इनमें सीमेंस, एचपी, डेल, सिस्को, नोकिया जैसी टेक कंपनियां शामिल हैं. मुकेश अंबानी ने कहा भारत में चौथी औद्योगिक क्रांति का समय है. चीन ने मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के दम पर ही इतना कुछ हासिल किया. अब भारत का वक्त है और हमारे पास चीन से कहीं ज्यादा हासिल कर सकता है.
डिजिटल इंडिया का सपना होगा साकार-मुकेश अंबानी के मुताबिक, उनका यह प्लानिंग डिजिटल इंडिया और न्यू महाराष्ट्र के सपने को साकार करेगी. इसके अलावा नई योजना से रिलायंस जियो को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने में मदद मिलेगी. अंबानी के मुताबिक, भारत के पास नेतृत्व करने की क्षमता है. भारत भी आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स, ब्लॉकचेन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, नेक्स्ट जेनरेशन वर्चुअल एंड ऑगमेंटेड रियलिटी, लाइफ साइंस की दौड़ में पीछे नहीं रह सकता.
हाल ही में जियो पर किया था निवेश-रिलायंस ने हाल ही में जियो नेटवर्क पर करीब 14 खरब रुपए निवेश करने का ऐलान किया था. उसके तुरन्त बाद इस ऐलान से रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. रिलायंस जियो ने देश में सबसे तेज नेटवर्क स्थापित करने का दावा किया. यही वजह थी कि जियो की लॉ़न्चिंग से पहले ही भारत डाटा खपत के मामले में नंबर वन देश बना. जियो से पहले डाटा खपत के मामले में भारत का स्थान 155वां था.
The National News
913462 426419This Los angeles Weight Loss diet happens to be an low and flexible going on a diet application meant for usually trying to drop the weight as well within the have a considerably healthier lifetime. lose weight 260168