
देहरादून । महाकुंभ-2021 में कोविड जांच में हुए फर्जीवाड़े को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि यह छोटा मामला नहीं है। इस मामले में मेला अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। महाकुंभ-2021 में कोविड जांच में हुई हुए फर्जीवाड़े को लेकर अब सरकार कटघरे में खड़ी हो गई है। वहीं हरिद्वार से विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि यह छोटा मामला नहीं है। इस मामले में मेला अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। महाकुंभ-2021 में कोविड-19 आरटी पीसीआर जांच को लेकर सामने आए बड़े फर्जीवाड़े पर अब परत दर परत कई खुलासे हो रहे हैं। सरकार भी इस मामले में हुई लापरवाही और घोटाले को लेकर सख्त नजर आ रही है। बुधवार को नैनीताल हाईकोर्ट ने भी मामले को सुना। इस फर्जीवाड़े पर जहां सरकार कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है तो कुंभ मेला की जिम्मेदारी में तैनात कई अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए हरिद्वार से विधायक और उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि निश्चित तौर से यह कोई छोटा मामला नहीं है। यह बड़े स्तर पर किया गया फर्जीवाड़ा है. उन्होंने कहा कि यह सामान्य दिनों में की गई कोई अनियमितता नहीं है। बल्कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के दौरान लोगों के जीवन से किया गया खिलवाड़ है। मदन कौशिक ने कहा कि यह एक राष्ट्रद्रोह का मामला बनता है। इस विषय पर सरकार द्वारा जांच गठित की गई है। उससे काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुंभ मेले में तैनात अधिकारियों के साथ-साथ मेला अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
सरकार लेगी बड़ा एक्शन: दूसरी तरफ राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने भी इस विषय पर जोर देते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर प्रकरण है। उन्होंने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार द्वारा इस मामले पर बेहद गंभीरता से कदम उठाते हुए जांच कमेटी गठित की गई है। जल्द ही इस मामले में सरकार कोई बड़ा एक्शन लेगी।
The National News
553609 574385You need to have to join in a contest 1st with the finest blogs on the web. I most definitely will suggest this site! 677177