Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

देहरादून । राजधानी में अपराध छिपाने और फरियाद न सुनने वाले पुलिस दारोगाओं की अब खैर नहीं। इसकी शुरुआत आईएसबीटी चौकी इंचार्ज से हो गई है। पीडि़त का मुकदमा दर्ज न करने पर डीआईजी गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग ने आईएसबीटी चौकी इंचार्ज को तत्काल लाइन हाजिर के निर्देश दिए हैं।
फरियादी इंतजार हुसैन निवासी मेहूंवाला थाना पटेल नगर देहरादून ने डीआईजी नीरू गर्ग को बताया कि प्रभारी चौकी आईएसबीटी थाना पटेलनगर द्वारा पर्याप्त आधार होते हुए विलम्ब से व समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया। अपितु विपक्षी से समझौते के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। परीक्षणोंपरान्त डीआईजी गढ़वाल परिक्षेत्र नीरु गर्ग द्वारा प्रथम दृष्टया पाया कि मेडिकल रिपोर्ट व फोटोग्राफ्स से पीडि़त को गम्भीर चोट लगी है। तथा स्नढ्ढक्र में धाराओं का अल्पीकरण किया जाना परिलक्षित होता है जबकि पूर्व में भी उपरोक्त प्रकृति के प्रकरणों में पुलिस मुख्यालय/रेंज स्तर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये थे। इसके पश्चात भी थाना/चौकी स्तर पर बरती जाने वाली लापरवाही को गम्भीरता से लेते हुए *डीआईजी द्वारा पीडि़त पक्ष के प्रार्थना पत्र पर उचित धाराओं में अभियोग दर्ज न करने एवं लापरवाही बरते जाने के कारण प्रभारी चौकी आईएसबीटी को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर करने के निर्देश एसएसपी देहरादून को दिये गये तथा उपरोक्त प्रकरण की जांच एसपी सिटी देहरादून के सुपुर्द कर थाना प्रभारी पटेल नगर/चौकी प्रभारी आईएसबीटी का उत्तरदायित्व निर्धारण करने के साथ ही मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग की विवेचना करने के निर्देश भी एसएसपी देहरादून को देते हुए 07 दिवस में रिपोर्ट तलब की गयी है।
The National News