Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

देहरादून । उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार कुंभ के दौरान फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट के मामले में कांग्रेस को धैर्य रखकर जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार मामले में पहले ही जांच के आदेश दे चुकी है और जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रही है। फर्जीवाड़े में संदिग्ध एजेंसी का भुगतान भी रोक दिया गया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में आरटीपीसीआर टेस्ट बाहर से आवाजाही के लिए जरुरी किया है और लोगों के जीवन की रक्षा के लिए कर्फ्यू लगाया है। जहां तक हरिद्वार में फर्जी टेस्ट का सवाल है तो सरकार ने कुछ घटनाओं का लेकर जांच के आदेश दिये हैं ओर जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। कुछ युवको के द्वारा बहुत कम समय में टेस्ट रिपोर्ट मिलने की सूचना के बाद सरकार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले की जांच कराने का फैसला किया। सरकार पारदर्शिता के साथ मामले की जान्च करवा रही है और इसमें किसी तरह शक की कोई गुंजाइश नहीं है। जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि कुंभ के दौरान कोरोना के फर्जी टेस्ट किए जाने का मामले का हाल ही में खुलासा हुआ। एक व्यक्ति ने टेस्ट नहीं कराया और उसके मोबाइल में टेस्ट रिपोर्ट आ गई। इस पर उसने शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर प्राथमिक जांच में पाया गया कि करीब एक लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट फर्जी किए गए हैं। इस मामले में अब विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर हमला बोल दिया है।
The National News
198845 400562Real instructive and amazing anatomical structure of articles , now thats user pleasant (:. 876086
832300 542175Aw, i thought this was quite a great post. In concept I would like to devote writing such as this moreover – spending time and actual effort to produce an excellent article but exactly what do I say I procrastinate alot by no means manage to get something done. 919062