Breaking News

जिला अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने मतगणना स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून (जि.सू.का)। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में बनाए गए मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर विधानसभावार प्रत्याशियों के अनुसार अभिकर्ताओं के लिए पर्याप्त स्थान रखने तथा प्रवेश एवं निकासी के लिए सुलभ आवागमन की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने विधानसभा वार बनाए गए मतगणना स्थल पर कार्मिकों के आने एवं प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के आने जाने एवं बैठने के स्थान के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश। उन्होंने निर्देश दिए कि इस प्रकार की व्यवस्थाएं बनाई जाए ताकि मतगणना वाले दिवस किसी प्रकार की कठिनाइयां ना हो। उन्होंने विधानसभा वार लगाई जाने वाली मतगणना टेबल निरीक्षण करते हुए आवागमन हेतु पर्याप्त स्थान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विधानसभा वार मतगणना स्थल पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे एवं प्रकाश की प्रयाप्त व्यवस्था बनाने के साथ ही विधानसभा वार नाम एवं प्रवेश एवं निकास के रास्तों पर चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, उप जिला अधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, रजाअब्बास, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि डीसी नौटियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आंकाशा वर्मा, प्रधानाध्यापक महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज राजेश मंमगाई सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

One comment

  1. 315482 901504Hello. Great job. I did not expect this. This is a excellent story. Thanks! You produced certain fine points there. I did a search on the subject matter and identified the majority of folks will have the same opinion together with your blog. 942485

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *