Breaking News

सीएम ने शहीद मनदीप नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद जवान मनदीप नेगी के गांव सकनोली, सतपुली जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शहीद मनदीप नेगी के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि शहीद मनदीप सिंह नेगी के गांव की रोड का डामरीकरण किया जाएगा और इस मार्ग का नाम का शहीद मनदीप नेगी मार्ग रखा जाएगा। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में मातृभूमि के प्रति अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के सतपुली, पौड़ी गढ़वाल के श्री मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए थे। सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल, जिलाधिकारी डॉ. विजय जोगदंडे, एसएसपी सुश्री पी. रेणुका देवी, एवं सेना के अधिकारियों ने शहीद मनदीप सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

3 comments

  1. 564551 283150Have you noticed the news has changed its approach recently? What used to neve be brought up or discussed has changed. It is that time to chagnge our stance on this though. 940673

  2. 339821 42858Im glad to become a visitor in this pure internet site, regards for this rare information! 74853

  3. 803056 709918This internet web site is often a walk-through rather than the details you wanted about it and didnt know who ought to. Glimpse here, and youll certainly discover it. 61027

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *