Breaking News
cloud bursting

भाप कुंड के पास बादल फटने से 5 लोग मलबे में दबे

cloud bursting

चमोली (संवाददाता)। उत्तराखंड के चमोली जिले में भाप कुंड के पास बादल फटने से 5 लोग मलबे में दब गए. एक बच्चा समेत एक ही परिवार के 3 लोग और 2 अन्य साथी मजदूरों के मलबे में दबने की खबर सामने आई है. बता दें कि भापकुंड जोशीमठ नीति मोटर मार्ग पर मलारी से पहले पड़ता है. वहीं तमक नाले में भी पानी बढऩे से 3 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चमोली जिले में जोशीमठ मलारी रोड के पास बादल फटने के बाद बीआरओ के कुछ मजदूरों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को बीआरओ के सम्पर्क में रहते हुए राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. वहीं पांडुकेश्वर से एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 719034 298440Spot on with this write-up, I actually suppose this web site needs rather more consideration. most likely be once much more to learn considerably a lot more, thanks for that info. 421036

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *