Breaking News
burnt alive

लव मैरिज करने जा रही बेटी को पिता ने जिंदा जलाया

burnt alive

खंडवा । मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के ग्राम चैनपुर सरकार में एक व्यक्ति ने प्रेम विवाह करने जा रही अपनी बेटी को शुक्रवार सुबह कथित रूप से जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और बड़े भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे खालवा पुलिस थाना प्रभारी कैलाश पानसे ने बताया, ’19 वर्षीय लक्ष्मीबाई को शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे जिंदा जला देने के आरोप में उसी के पिता सुंदर लाल यादव (52) को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की के बड़े भाई राजेन्द्र यादव (28) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
पड़ोस में रहने वाले युवक से करने जा रही थी शादी -उन्होंने कहा कि लक्ष्मी का शव उसी के घर के आंगन में जला पड़ा मिला। उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पानसे ने कहा कि प्रारभिक जांच में यह बात सामने आई है कि लक्ष्मी का पिता एवं पूरा परिवार बेटी द्वारा पड़ोस में रहने वाले एक युवक से शादी करने की जिद से बहुत नाराज था। वह सुबह जब कोर्ट मैरिज करने के लिए अपनी मार्कशीट लेकर घर से जाने लगी तो आक्रोशित पिता ने कथित रूप से उसे पकड़ लिया और उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उसे बचा नहीं सके। अपने घर के आंगन में ही उसकी झुलसने से मौत हो गई। पानसे ने बताया कि मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 472960 631532Some actually fantastic info , Gladiola I located this. 860307

  2. 406794 40674What cell telephone browser is this internet site page optimized for Internet explorer? 97499

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *