Breaking News
new tihri

पेयजल स्त्रोतों की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

new tihri

नई टिहरी (संवाददाता)। सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने शिविर के चौथे दिन पेयजल स्त्रोतों की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार के एनएसएस के छात्र-छात्राओं का सात दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत में भैंसकोटी में किया गया है। शिविरार्थी छात्र-छात्राओं द्वारा गांव में स्वच्छता जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत शिविर के चौथे दिन गांव के पेयजल स्त्रोतों की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, संतुलित भोजन की जानकारी, स्वास्थ्य जागरूकता आदि की ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी जा रही है। छात्र-छात्राओं द्वारा रात्रि को गांव के विकास पर गोष्ठी का भी आयोजन किया जा रहा है। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी राकेश सकलानी, शिविरार्थी छात्र-छात्राएं विवेक चौहान, गोपाल, अमन, निकिता, कविता, कंचन, राम सिंह, सचिन, अनिल दास, अजय दीप आदि उपस्थित थे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 898687 132839Do folks nonetheless use these? Personally I enjoy gadgets but I do prefer something a bit a lot more up to date. Still, nicely written piece thanks. 531283

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *