Breaking News
Governor House Nainital

नैनीताल राजभवन गोल्फ में पटिंग प्रतियोगिता शुरू हुई

Governor House Nainital

नैनीताल (संवाददाता)। राजभवन गोल्फ क्लब के संयोजन में स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता शनिवार अपराह्न से शुरू हो गई है। राजभवन के गोल्फ कोर्स में पटिंग प्रतियोगिता के नाम से इसका शुभारंभ हुआ। मुख्य प्रतियोगिता रविवार (आज) को होगी। इसमें मुकाबले तीन वर्गों में 18 होल्स में खेले जाएंगे। विजयी प्रतिभागियों को बाद में राजभवन गवर्नर्स गोल्ड कप गोल्फ के समापन पर पुरस्कार दिए जाएंगे। गोल्फ कैप्टन हरीश साह ने यह जानकारी दी। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के निर्देशों के क्रम में क्लब के तहत पिछले एक माह से अमतुल्स, ओकवुड, सेंट जोसेफ, सैनिक स्कूल घोडख़ाल, बिड़ला विद्या मंदिर, एमएल साह बालिका विद्या मंदिर के बच्चों को गोल्फ प्रशिक्षण दिया जा रहा था। हरेक स्कूल से चार बच्चे चुने गए हैं। प्रतियोगिता के चीफ जज हरीश साह हैं, जबकि आयोजन में पंकज पालीवाल, राहुल, टिकम कुमार, आनंद आर्य आदि सहयोग कर रहे है।ये रहे पहले दिन के विजेतापटिंग प्रतियोगिता में अम्तुल्स के रितिक मिश्रा पहले, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के अविनाश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में एमएल साह बाल विद्या मंदिर की साहिला अब्दुल्ला पहले और अम्तुल्स की सानिया दूसरे स्थान पर रहीं।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 323094 701166Aw, this was an exceptionally nice post. In concept I would like to spot in writing such as this moreover – spending time and actual effort to create a exceptional article but so what can I say I procrastinate alot via no indicates discover a method to go completed. 753702

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *