Breaking News
Azam khan says that he will blow up johar university

विश्वविद्यालय को डायनामइट से उड़ा दूंगा : आजम खां

Azam khan says that he will blow up johar university

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के चांसलर आजम खां ने कहा कि वह किसी को भी विश्वविद्यालय पर कब्जा करने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर इसे कब्जा करने की ज्यादा कोशिश हुई तो वो विश्वविद्यालय को डायनामइट से उड़ा देंगे। यह बातें आजम खां ने रविवार रात तोपखाना मार्ग स्थित अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग में कहीं। आजम खां ने कहा कि हमने कोई काम गैरकानूनी नहीं किया है। सरकार ने पॉलिसी बनाई थी कि वक्फ की जमीनों को अस्पताल और स्कूल के लिए लिया जा सकता है। अगर मेरी लीज खारिज की गई तो देश में किसी के पास एक इंच जमीन की लीज नहीं रहने दूंगा। उन्होंने कहा कि हमारे पीछे कुछ मंत्री और नेताओं को लगाया गया है, लेकिन इन्हें भी वक्फ की जमीने नहीं बेचने दी जाएंगी। लखनऊ से दिल्ली तक जायदाद का हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि जब से नई सरकार आई है, अपराधों की बाढ़ आ गई। एक मंत्री ने 25 करोड़ की कोठी कब्जा रखी है, इसे योगीजी खाली कराएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम इसके खिलाफ  सड़कों पर निकलेंगे।

Check Also

बजट 2023: यूपी को 3 लाख करोड़ से ज्यादा की उम्मीद, प्रदेश की अर्थव्यवस्था पकड़ेगी रफ्तार

लखनऊ (सू0 वि0) । केंद्रीय बजट में इस बार यूपी के हिस्से तीन लाख करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *