
टी20 मुंबई लीग के एम्बैसेडर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी-20 लीग से अपना नाम वापस ले लिया है. पहले अर्जुन इस लीग में हिस्सा ले रहे थे, अब उन्होंने यह कहकर अपना नाम वापस ले लिया है कि वह अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं. यह लीग 11 मार्च से लेकर 21 मार्च तक चलेगी. कहा जा रहा है कि अर्जुन तेंदुलकर ने यह फैसला अपने पिता और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की सलाह पर लिया है. अर्जुन का अचानक लीग से नाम वापस लेना लीग के आयोजकों के लिए झटका माना जा रहा है. मुंबई के दिग्गज खिलाड़ी पहले से अन्य प्रतियोगिताओं में व्यस्त हैं. कुछ खिलाड़ी श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला में खेलने वाले हैं, तो कुछ खिलाड़ी ईरानी ट्राफी. ऐसे में अर्जुन का भी न खेलना आयोजकों की चिंताएं बढ़ा रहा है. गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर कह चुके हैं कि टी20 मुंबई लीग की काफी जरूरत थी क्योंकि यह राज्य के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच होगा. इस लीग के एंबेसडर तेंदुलकर ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ”मेरा मानना है कि इस तरह (टी20 लीग) की चीज की मुंबई क्रिकेट को जरूरत थी. मुंबई क्रिकेट ने हमेशा भारतीय क्रिकेट की अगुआई की है और आंकड़े इसका सबसे बड़ा सबूत हैं. मुझे इस लीग का हिस्सा बनने की खुशी है.’
सचिन का टी20 मुंबई लीग को इतना महत्व देना और अपने बेटे को लीग से दूर रखना लोगों को आश्चर्य में डाल रहा है. टी20 मुंबई लीग अर्जुन के लिए एक अच्छा मौका हो सकती थी. लेकिन अर्जुन इन दिनों अपने पिता की निगरानी में ही काफी जोरदार अभ्यास कर रहे हैं. अर्जुन तेज गेंदबाज हैं और बॉलिंग कोच उनके एक्शन के साथ उनकी फिटनेस पर भी खासा ध्यान दे रहे हैं.
चोट से भी परेशान रहे हैं अर्जुन-इसकी खास वजह यह है कि पिछले लगभग एक साल से अर्जुन तेंदुलकर इंजुरी से परेशान रहे हैं, लेकिन अब उनका पूरा ध्यान अपनी प्रैक्टिस और फिटनेस पर है. यह भी कहा जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर अपने बेटे के लिए शुरू से ही लंबी योजना पर काम कर रहे हैं, इसी लिए हो सकता है कि अर्जुन को लेकर टी20 मुंबई लीग उनकी प्राथमिकता में शायद नहीं है. लेकिन पहले हां कह कर नाम वापस लेना लोगों को काफी हैरान कर रहा है.अर्जुन तेंदुलकर का एक पेसर के साथ बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में उभरना लगातार जारी है. हर मैच के साथ वह बेहतर हो रहे हैं. हाल ही में अर्जुन ने आस्ट्रलिया में स्प्रिट ऑफ ग्लोबल चैलैंज में भाग लेते हुए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है. टी20 मैच में भारत के क्रिकेटर्स क्लब की ओर से बतौर ओपनर खेलते हुए अर्जुन ने अपने धुंआधार प्रदर्शन से केवल 27 गेंदों पर 48 रन बना डाले. इतना ही नहीं अर्जुन ने गेंद से कमाल दिखाया जिसमें उसने चार विकेट झटक डाले.
The National News
686553 175228Superb editorial! Would like took pleasure the particular following. Im hoping to learn to read a lot more of you. Theres no doubt which you possess tremendous awareness and even imagination. I happen to be very highly fascinated making use of this critical info. 677635