Breaking News
Mahendra Singh Dhoni

सिंह धोनी ने क्यों छोड़ दिया हेलमेट पर तिरंगा लगाना?

Mahendra Singh Dhoni

नई दिल्ली । भारतीय खिलाडिय़ों को देश के प्रति उनके प्यार के लिए भी जाना जाता है। जिसे खिलाड़ी तरह-तरह से दर्शाते हैं। क्रिकेटर्स की बात करें तो वे अपने हेलमेट पर तिरंगा लगाते हैं। यह ट्रेंड सचिन तेंडुलकर ने शुरू किया था। तब से अबतक यह चल रहा है। वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली सब अपने हेलमेट पर तिरंगा लगाकर खेले हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी ऐसा किया करते थे, लेकिन अचानक उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर धोनी ने तिरंगा लगाना बंद क्यों कर दिया? यह सवाल सोशल मीडिया पर उठा और वहीं इसका जवाब भी मिल गया। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म कोरा के मुताबिक, विकेटकीपिंग की वजह से धोनी ने हेलमेट पर तिरंगा लगाना छोड़ दिया। दरअसल, विकेटकीपिंग के दौरान धोनी को बीच-बीच में हेलमेट लगाना और उतारकर जमीन पर रखना पड़ता है। ऐसे में अगर हेलमेट पर झंडा होगा तो यह उसके अपमान वाली बात होगी, इसलिए धोनी ने तिरंगा लगाना ही छोड़ दिया। खबरों के मुताबिक, जब धोनी तिरंगा लगाते थे तब सोशल मीडिया पर एक शख्स ने उनसे इसकी शिकायत की थी। शख्स ने लिखा था कि खिलाड़ी जिस मैदान पर अक्सर थूक देते हैं वहीं पर तिरंगा लगा हेलमेट रख देते हैं, जो कि गलत है। कथित रूप से इसके बाद से धोनी ने तिरंगा लगाना बंद कर दिया। साल 2011 तक धोनी के हेलमेट पर भी तिरंगा रहता था।

Check Also

टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच हुए कोरोना संक्रमित, कोर्ट में वकील ने दी जानकारी

सिडनी । टेनिस की दुनिया के नंबर एक नोवाक जोकोविच ने पिछले महीने कोरोना से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *