Breaking News
7082 Banned Notes

दिल्ली में पकड़ी गई 6 करोड़ की 500 व 1000 के पुराने नोट

7082 Banned Notesदिल्ली पुलिस ने 1000 और 500 के चलन से हटाए गए 6.18 करोड़ रुपये के नोट बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की मानें तो सभी सातों आरोपी चार अलग-अलग गाडिय़ों के जरिये 6.18 करोड़ रुपये ले जा रहे थे। इस बीच शक होने पर पुलिस ने जांच की तो सारा मामला समझ में आया है। पुलिस के मुताबिक, सभी नोट पुराने हैं और 500 और 1000 के नोट हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 8 नवंबर को अवैध घोषित कर दिया था। सरकार ने नोट बदलने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है। आरबीआई के नए नियम के मुताबिक नोट बदलने की समय सीमा 30 जून तक कर दी गई है। आरबीआई के नए नियम के मुताबिक 31 मार्च 2017 के बाद किसी के भी पास 500 और 1000 रुपए के पुरान नोट पाए जाएंगे तो उसे चार साल की सजा होगी। केंद्रीय कैबिनेट इससे जुड़े अध्यादेश को मंजूरी दे चुका है।  पिछले दिनों पुराने नोटों को लेकर आरबीआई ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा था कि अब 31 मार्च तक 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट जमा किए जा सकते हैं। आरबीआई के इस नए नियम से तमाम लोगों को राहत मिली है। वहीं यूएई में रहने वाले भारतीयों के लिए नोट बदलने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी गई है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 808503 588137Some times its a pain within the ass to read what blog owners wrote but this internet web site is rattling user friendly ! . 313068

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *