उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को सीएम पद की शपथ लिए हुए तीन दिन हो चुके हैं। रविवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए शपथ ग्रहण समारोह में योगी के साथ-साथ कई मंत्रियों ने शपथ ली थी। प्रदेश के लिए दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। हिन्दुत्व को लेकर हमेशा से आवाज उठाने वाले योगी पर एक वेबसाइट भी चलती है। इसके अलावा हिन्दू राज्य की भी बात वेबसाइट में लिखी गई है। योगी की इस वेबसाइट में लोगों से राय पूछी गई है कि क्या वे चाहते हैं कि गौ हत्या रोकने के लिए कठोर कानून बनाए जाएं? बुधवार सुबह तक इस पोल में तकरीबन 98 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया है तो वहीं, एक प्रतिशत ने नहीं में अपना जवाब दिया। वेबसाइट के होमपेज पर ‘हिन्दुत्व राष्ट्र की संचेतना है। इस पर प्रहार महाप्रलय को आमंत्रण हैÓ जैसे कोट लिखे गए हैं। रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें भी वेबसाइट पर लगाई गई हैं। गोरक्षनाथ मठ के कम्प्यूटर ऑफिस में काम करने वाले संतोष यादव अखबारों में प्रकाशित हुई योगी से संबंधित खबरों को वेबसाइट पर अपलोड करते हैं। उनका कहना है कि आदित्यनाथ से हरी झंडी मिलने के बाद ही कोई कंटेंट वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है। संतोष कहते हैं कि महराज (योगी) ही अंतिम फैसले करते हैं। हम 15 दिनों से लेकर महीनेभर तक ओपिनियन पोल वेबसाइट में चलाते हैं। उन्होंने कहा, ‘पिछले दो दिनों में योगी के साथ काम करने के लिए 600 से अधिक एप्लीकेशन आ चुकी हैं। ये एप्लीकेशन गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, बंगाल आदि जैसे राज्यों से आई हैं।Ó वेबसाइट के लिए काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि विचार तो बहुत आ रहे हैं लेकिन हम इन्हें बिना इजाजत साइट पर अपलोड नहीं कर सकते हैं।
The National News
653957 606737you can have a great weblog here! would you wish to make some invite posts on my weblog? 974777
243512 327163Oh my goodness! a wonderful post dude. Thanks a good deal Nevertheless I will be experiencing trouble with ur rss . Dont know why Not able to sign up for it. Is there everybody acquiring identical rss problem? Anybody who knows kindly respond. Thnkx 766590