अगर आपको बस, ट्रेन या फ्लाइट में सफर के दौरान सांप मिल जाए तो शायद सभी के होश उड़ जाएंगे। अमेरिकी फ्लाइट में उड़ान से पहले कैरी बैग से एक सांप निकला। हालांकि शुक्र ये रहा कि यात्रियों के फ्लाइट में चढऩे से पहले ही इस सांप पर स्टाफ की नजर पड़ गई और कोई हताहत की खबर नहीं है। बैग में से 4 से 5 फुट का व्हाइट स्नैक पकड़ा गया। ऐसा माना जा रहा है कि पिछली उड़ान पर किसी यात्री द्वारा सांप को कैरी बैग में भरकर फ्लाइट में लाया गया था और उसने जाते वक्त इसे छोड़ दिया। यह सांप विषैला तो नहीं था, लेकिन फ्लाइट में इसे एक बच्चे द्वारा सीट के पीछे चढ़ते हुए दिखा। अन्ना मैककोनॉनी, जोकि उस समय विमान में थे, ने बताया कि जब एयरहोस्टेस द्वारा इंटरकॉम के जरिए एक घोषणा की गई तो यात्री एक बार तो घबरा गए, लेकिन सांप के पकड़े जाने की सूचना पर सभी रिलैक्स हो गए। प्रत्यक्षदर्शी मैककोनॉनी के मुताबिक फ्लाइट के अंदर ज्यादातर यात्री इस सांप को देखने के लिए बेहद उत्सुक दिख रहे थे। इतना ही नहीं, विमान का पायलट भी मदद करने के लिए अपने सीट से उठकर भीतर आ गया था। एक बयान में एयरलाइन ने पुष्टि की कि एक यात्री ने विमान को सांप को लाने में नीति का उल्लंघन किया है।
The National News
831755 411487We are a group of volunteers and opening a new system in our community. Your internet website given us with valuable details to work on. Youve done an impressive job and our entire community will be grateful to you. 675905
351211 464648hello!,I genuinely like your writing very a good deal! percentage we keep up a correspondence extra about your article on AOL? I require an expert on this region to unravel my dilemma. May possibly be that is you! Taking a appear forward to peer you. 767606