Breaking News
kapil

कपिल शर्मा से विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने छोड़ा शो

                                     kapilकपिल शर्मा से हुए विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया है।

सुनील के साथ ही शो में चंदू चाय वाले का किरदार निभाने वाले पंकज भी शो छोड़ चुके हैं। अब खबर है कि सुनील और पंकज के शो छोडऩे के बाद उन्हें रिप्लेस करने के लिए दूसरे कॉमेडियन से बातें की जा रही हैं। खबरों के अनुसार फिल्म ‘नाम शबानाÓ के प्रमोशन के लिए तापसी पन्नू और मनोज बाजपेयी शो पर पहुंचे। शो की पूरी तैयारी हो गई थी, लेकिन फिर शो के दो मुख्य किरदार सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर ने शूटिंग करने के लिए मना कर दिया। काफी कोशिशों के बाद जब दोनों नहीं मानें तो शूटिंग ही कैंसल कर दी गई। खबरों के मुताबिक, कपिल उस दौरान काफी दुखी और निराश नजर आ रहे थे और मनोज बाजपेयी के सामने ही रो पड़े। कपिल ने दोनों को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सुनील और पंकज से सिद्धू ने भी फोन पर बात की और उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उन्हें भी ना कह दिया। 

Check Also

Jakie gry kasynowe najlepiej współpracują z systemem optimbet

W niniejszym artykule przyjrzymy się grom kasynowym, które najlepiej współpracują z systemem optimbet. Przeanalizujemy, jakie …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *