उत्तर प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड बहुमत की जीत के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन योगी आदित्यनाथ रामराज्य के अपने मिशन को लागू करने को लेकर कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोडऩा चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने सरकारी बिल्डिंग में पान मसाला के प्रयोग पर प्रतिबंध का निर्देश दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी सचिवालय में निरीक्षण के बाद सरकारी दफ्तरों में पान और गुटखा न खाने का निर्देश दिया। वह एनेक्स के सभी फ्लोर पर खुद घूमे और साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी बताया, सीएम योगी ने एनेक्स का दौरा किया और सभी अधिकारियों को सरकारी भवन को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। योगी ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी भवन या दफ्तर में कोई पान मसाला नहीं खायेगा। उन्होंने सरकारी भवन में प्लास्टिक का प्रयोग न करने का निर्देश भी दिया। योगी के इस कदम से कर्मचारियों में बहुत खुशी है। कर्मचारियों ने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री इस तरह से मिला है। योगी ने साफ पानी मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। इससे पहले सीएम योगी की सरकार ने राज्य के हर थाने, चौकी और पुलिस लाइन्स में स्वच्छता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया।
The National News
865326 655689If you are interested in imagine a alter in distinct llife, starting up normally the Los angeles Surgical procedures fat reduction method is really a large movement to be able to accomplishing which generally notion. shed belly fat 658427