
देहरादून (संवाददाता)। शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा अंगीकृत राजकिय प्राथमिक विद्यालाय इन्दिरा कालोनी चुक्खुवाला में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी एस चंद्रा द्वारा कई दिनों से बच्चों को योग एवं शारीरिक व्यायाम सुबह एक घंटे तक कराया जा रहा है। स्वामी एस चंद्रा ने बताया की विद्यालय के बच्चों के लिए बैठने के लिए बेंचे, पढ़ाई के लिए कापियां, पेंसिल, रबड़, कलर सहित कहानियों की किताबें, खेल का सामान दिया जाता है। स्वामी द्वारा बच्चों को सामान्य ज्ञान, नैतिक शिक्षा का पाठ पढाया जाता है। स्वामी एस चंद्रा द्वारा बच्चों को समय-समय पर घूमने के लिए ले जाया जाता है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होती जा रही है, इसीलिए स्वामी जी द्वारा ाइस और विषेश ध्यान दिया गया, बच्चों को खेल-खेल में सामाजिक शिक्षा देना, उनके स्वास्थ्य का ध्यान देना, बच्चों को योग करवाना, शारीरिक व्यायाम कराया जाता है। उनके प्रयास से बच्चे प्रति दिन विद्यालाय समय पर आ रहे हैं, स्वामी ने बताया की बच्चे उनको बहुत प्यार करते हैं और कहना मानते हैं। इस अभियान में विद्यालाय की हेड मास्टर अनुराधा सुन्द्रियाल, अध्यापिका अनिता देवरानी, अध्यापिका ललिता नौडियाल, भोजनमाता मिथलेश मोगा, रिंकी देवी पूरा सहयोग दिया जाता है। स्वामी ने बताया कि विद्यालय मैं बच्चों के साथ ही अध्यापिकायें भी योग एवं व्यायाम में भाग लेती हैं। बच्चों को प्रति दिन खाने के लिए अंकुरित दालें दी जाती हैं, स्वामी के प्रयास सफल नजर आ भी रहे हंै।