
हरिद्वार (संवाददाता)। मंगलवार सुबह सेक्टर तीन स्थित एक कंपनी में वेतन कम मिलने पर श्रमिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सरकार द्वारा निर्धारित वेतन की मांग करते हुए श्रमिकों ने कंपनी में हंगामा किया और लेबर कमिश्नर को शिकायत की। कंपनी के एचआर एमएस मनोला ने बताया कि कंपनी की तरफ से नए मानकों को पूरा करने के लिए दस्तावेज तैयार नहीं हो सके थे। इस वजह से श्रमिकों का बढ़ा वेतन नहीं दिया जा सका। जब दस्तावेज तैयार हो जाएंगे तो बढ़ा वेतन दे दिया जाएगा। श्रमिक अप्रैल माह का वेतन नए नियमों में लेने पर अड़े हुए हैं।मानक के अनुसार वेतन न मिलने पर श्रमिकों ने उत्पादन ठप करते हुए कंपनी परिसर में हंगामा किया। इसके बाद श्रमिक सीधा श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कंपनी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। हंगामा करने वालों में मोहित कुमार, संदीप कुमार, विक्रांत सैनी, ब्रह्मपाल सैनी, नवनीत कुमार, राजवीर कुमार, सुमन, रेखा, रीता देवी, संजय लाल, पूनम, योगेश, दुर्गा, पूजा, देशराज, प्रीति, किरण सिंह, प्रीति सैनी, राकेश कुमार, संगीता, रचना, ललिता, रेनू आदि का कहना है कि जब सरकार ने श्रमिकों का वेतन निर्धारित किया हुआ है तो कंपनी को बढ़ा हुआ वेतन ही देना चाहिए। कंपनी की मनमानी के कारण परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है।उधर, उपसहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार का कहना है कि कंपनी प्रबंधन को लगातार नए मानकों के अनुरूप वेतन देने को कहा जा रहा है। श्रमिक संगठनों की ओर से मिली शिकायतों पर चार कंपनियों को नोटिस जारी कर दस्तावेज मंगाए गए हैं। समय सीमा पर जवाब न मिला तो श्रम कानूनों के तहत कंपनी प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी।
The National News
104337 671509I see something genuinely particular in this internet site . 387750
43676 115070Extremely nice post. I just stumbled upon your blog and wanted to say that Ive truly enjoyed surfing about your blog posts. After all I is going to be subscribing to your feed and I hope you write once again very soon! 399515