Breaking News
election

नगर पालिका चुनाव में फिर होगी महिलाओं की टक्कर

election

रुद्रप्रयाग (अनसूया प्रसाद मलासी)। रुद्रप्रयाग नगर पालिका में अध्यक्ष की सीट 10 साल बाद फिर महिलाओं के लिए आरक्षित होने से नगर क्षेत्र की महिलाएं उत्साहित हैं। वर्ष 2008 के बाद फिर महिला को इस सीट पर बैठने का सौभाग्य मिल सकेगा। हालांकि भाजपा और कांग्रेस अध्यक्ष की सीट को इतनी आसानी से किसी के हक में नहीं जाने देंगे इसके लिए उन्होंने अपनी दावेदारियां भी मजबूत कर दी हैं। वर्ष 2006 में नगर पंचायत से नगर पालिका में तब्दील हुई रुद्रप्रयाग पालिका को वर्ष 2008 में हुए चुनाव के दौरान पहली महिला अध्यक्ष मिली। इसके बाद वर्ष 2013 में हुए चुनाव में यह सीट अनारक्षित हुई और अब फिर महिला के आरक्षित हुई है। करीब 20 हजार आबादी और 6030 मतदाताओं वाली नगर पालिका रुद्रप्रयाग में भले ही अध्यक्ष की कुर्सी किसके भाग्य में होगी इसका फैसला तो 20 नवम्बर को होगा, किंतु भाजपा और कांग्रेस में संभावित दावेदार टिकट लेने के लिए हाईकमान के पास अपना दावा मजबूत करने में जुट गए हैं। भाजपा और कांग्रेस में जिन दावेदारों ने अपनी तक पार्टी में अपनी दावेदारी की है उनमें कई पहले से ही तैयारियों में जुटे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान ने बताया कि पार्टी से संगीता कप्रवान, सरस्वती त्रिवेदी, सुशीला बिष्ट, शकुंतला नौटियाल और हेमा पुष्पवाण ने पार्टी को आवेदन दिया है। जबकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि कांग्रेस से अनुजा खन्ना, गीता झिंकवाण और पूर्व नपा अध्यक्ष रेखा सेमवाल ने पार्टी फोरम में टिकट के लिए अपनी दावेदारी की है। बताया यह भी जा रहा है कि इन संभावित उम्मीदवारों में कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जो टिकट न मिलने की स्थिति में निर्दलीय अपना भाग्य आजमा सकते हैं। इधर 10 सालों बाद पालिका में फिर से महिलाओं को मौका मिलने से नगर की महिला मतदाताओं में भी खुशी है। इधर नगर में बीते कुछ समय से शिथिल हुई राजनीति हलचल फिर से आचार संहिता लगते ही तेज हो गई है। सोशल मीडिया हो या फिर नगर और वार्ड की गतिविधि में नई ताकत आ गई है। 7 वार्डों में भी 3 महिलाओं के नाम: नगर पालिका में जनसंख्या के आधार पर इस बार 7 वार्ड घोषित हैं जबकि पूर्व में यहां 9 वार्ड थे। इन 7 वार्डो में भी तिलणी अमसारी अनुसूचित जाति महिला के आरक्षित है जबकि कोटेश्वर और भाणाधार गुलाबराय वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित हैं। 

Check Also

सीएम धामी ने “नंदागौरा महोत्सव“ के अंतर्गत आयोजित रोड शो में किया प्रतिभाग

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चमोली के गौचर में “नंदागौरा महोत्सव“ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *